Maharajganj

दिल्ली आवास पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जन्मदिन पर काटा केक,जन्मदिन पर मिले अपार प्रेम पर जताया आभार

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व सासंद पंकज चौधरी के 58वे जन्मदिंन पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की।केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अपने जन्मदिन पर दिल्ली मे परिजनो के साथ सादगी के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा।वित्त राज्यमंत्री को जन्मदिन पर दिनभर लोग फोन कर बधाई देते रहे।वित्त राज्यमंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पत्र भेज जन्मदिन की बधाई व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वित्त राज्यमंत्री के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर आम जन से लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई देते रहे।वित्त राज्यमंत्री ने जन्मदिन पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जगदम्बिका पाल, रज्जू भैया ,मनीष चौधरी ,अविनाश चौधरी, संजीव शुक्ल व परिवार के सदस्यो के साथ दिल्ली में आवास पर केक काटा।वित्त राज्यमंत्री ने शुभचिंतकों से जन्मदिन पर मिले अपार प्रेम के लिए आभार प्रकट किया और जन कल्याण की कामना की।जनपद में केन्द्रीय मंत्री के जन्मदिन पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ,मंत्री बैजनाथ पटेल ,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ,प्रदीप गौड ,अशोक विश्वकर्मा ,ओम प्रकाश पाडेय ने बधाई दी।मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास व गौतम तिवारी के नेतृत्व मे केक काटा गया।परतावल स्थित पनियरा विधायक के नेतृत्व में केक काटकर वित्त राज्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व सुखमय जीवन की कामना कर   खुशी व्यक्त की गयी।इस दौरान ब्लाक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल घुघली प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जातसवाल इंद्रजीत तिवारी बैजनाथ गुप्ता नंदू दूबे आदि ने बधाई दी।नौतनवा स्थित कैम्प कार्यालय पर अजय अग्रहरी बृजेश मणि प्रदीप सिंह बच्चू लाल चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।पनियरा मे निर्भय सिंह उमेश जायसवाल गुड्डू सिंह रुपेश शर्मा राजेश यादव ने केक काट केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिंन मनाया।सिसवा मे राजन चौधरी नीरज चौधरी समेत बूथ व मंडल अध्यक्ष केक काटकर खुशी का इजहार किया।इसके अलावा अजय श्रीवास्तव बबलू सिंह करुणेश पाडेय जगदीश गुप्ता प्रदीप चौधरी संतोष सिंह प्रदीप उपाध्याय लालचंद चौधरी गोपाल चौधरी आदि ने वित्त राज्य मंत्री के दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज